
रुद्रप्रयाग। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित, वाह्य सहायतित और बीस सूत्रीय कार्यक्रम की मासिक समीक्षा बैठक में डीएम दिलीप जावलकर ने विकास योजनाओ पर विभागवार व्यय में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता रखते हुए उन्हें तय सीमा पर पूर्ण किया जाए। किसी तरह की परेशानी होने पर विभागाध्यक्ष उस संबंध में प्रशासन को अवगत कराए। बैठक में सीडीओ डा. आरएस पोखरिया ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में जिला योजना में अनुमोदित परिव्यय 4362 लाख के सापेक्ष अब तक 1703.55 लाख रुपये अवमुक्त हो चुके हैं, जिसमें 337.49 लाख रुपये व्यय किए गए। इस मौके पर विभिन्न विभागाें के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
