विकास पुरुष थे स्व. राकेश सेमवाल

नई टिहरी। पालिकाध्यक्ष के पूर्व अध्यक्ष रहे स्व. राकेश सेमवाल की पुण्य तिथि पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी गई। सुमन पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नगर पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने स्व. सेमवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके किए गए कार्यों को बताया। उन्होंने कहा कि स्व. सेमवाल विकास पुरुष और सच्चे समाजसेवी थे। स्व. सेमवाल ने अल्प समय में पालिकाध्यक्ष रहते हुए कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए। शेष कार्यों को वर्तमान पालिका बोर्ड आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। राकेश सेमवाल विचार मंच के संरक्षक करण डोभाल, अध्यक्ष विक्रम तोपवाल ने स्व. सेमवाल की विचारधारा और कार्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता जताई। इस मौके पर खेम सिंह चौहान, देवेंद्र राणा, राजपाल मियां, शांति मिश्रा, जयप्रकाश सकलानी, चिरंजीव तिवाड़ी, मानवेंद्र रावत, मोहन सिंह रावत आदि मौजूद थे।

Related posts