विकास के लिए मिलेगा भरपूर बजट : रवि ठाकुर

काजा (लाहौल-स्पीति)। स्पीति घाटी के दौरे पर पहुंचे विधायक रवि ठाकुर ने लाखों रुपये की लागत से निर्मित पुलिस क्वार्टर और युवक मंडल भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने रामा गांव में निर्मित स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण भी किया।
उन्होंने कहा कि घाटी के विकास के लिए विधायक निधि से भरपूर बजट दिया जाएगा। काजा में पुलिस स्टाफ क्वार्टर भवन का निर्माण 24 लाख रुपये से किया गया। इससे से पूर्व उन्होंने करीब 4 लाख से बने पंगमो युवक मंडल भवन कर उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया।
रवि ठाकुर ने स्पीति घाटी में रिपेयर समेत अन्य माइनर वर्कर्स के लिए विधायक निधि से 27 लाख देने की घोषणा की। साथ ही घाटी के उन स्कूलों के लिए बजट देने की बात कही जिन स्कूलों में अभी तक शौचालयों का निर्माण नहीं किया गया है। इस दौरान विधायक ने मूरंग, पंगमो, सुमलिंग, डंखर, ताबो, लरी और हुर्लिंग में जन समस्याओं को भी सुना। रामा गांव में उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। रवि ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार घाटी में विकास की रफ्तार को गति देने के लिए गंभीर है। वीरवार को विधायक पिन वैली का दौरा करेंगे। इस दौरान उनके साथ टीएसी मेंबर सोहन सिंह, प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव डोलकर, ब्लाक कांग्रेस सेवादल की प्रभारी पसंग डोलमा, कार्यकारी अतिरिक्त उपायुक्त राहुल चौहान और बीडीओ छिमेद बौद्ध समेत कई लोग शामिल रहे।

Related posts