विकास के नाम लड़ रही हूं चुनाव : प्रतिभा

आनी (कुल्लू)। लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान आनी पहुंचीं प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है। भाजपा एक ही राग अलाप रही है कि प्रतिभा ने सांसद रहते हुए मंडी संसदीय क्षेत्र में कोई विकास नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को क्षेत्र के विकास के बारे में जानकारी नहीं है तो वह आरटीआई के तहत सूचना प्राप्त कर पूरी जानकारी ले। उन्होंने कहा कि वह विकास के नाम पर लोगों से वोट मांग रही हैं। जबकि, भाजपा के पास लोगों के पास जाने के लिए कोई भी मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि आज लोगों को मनरेगा के तहत सौ दिन का जो रोजगार मिल रहा है, वह कांग्रेस की देन है। प्रदेश में जो आज तक विकास हुआ है, वह कांग्रेस की ही देन है। भाजपा सरकार ने पूर्व में धन का दुरुपयोग किया, जिसके चलते लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
वीरवार को कांग्रेस प्रत्याशी ने लूहरी, कुंगश, कोठी, बांशा तथा छतरी में जनसभाएं कीं। इस अवसर पर वीरभद्र सिंह की पुत्री अप्राजिता सिंह, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता ठाकुर, उपाध्यक्ष शारदा कटोच, ब्लाक अध्यक्ष उत्तम ठाकुर, विधायक खूबराम, पूर्व विधायक ईश्वरदास, किसान कांग्रेस अध्यक्ष फकीर चंद वर्मा, सतपाल ठाकुर, रामकृष्ण ठाकुर, परस राम, शेर सिंह ठाकुर, खयालेराम शर्मा, चंद्रकेश, हरीश कायथ, सुरेश ठाकुर, राजेश, उर्मिला, महेंद्र कायथ, आत्मा राम, किशोरी लाल, हरीश शर्मा, प्रताप कटोच, दीना नाथ गुप्ता, जिया लाल बिष्ठ, बीरवल बिष्ठ, राजेश, पवन, अशोक, ब्रह्मानंद शर्मा, ताराचंद, बलवीर आदि कई लोग मौजूद थे।

ईश्वरदास भी दिखे मंच पर
विस चुनाव में टिकट न मिलने की वजह से कांग्रेस के पूर्व विधायक ईश्वरदास जो बतौर बागी चुनाव मैदान में उतरे थे, वह वीरवार को मंडी सीट के कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के मंच पर दिखे। लोगों में भी यही चर्चा रही कि जो ईश्वरदास कुछ महीने पहले ही कांग्रेस से बगावत कर बैठे थे, अचानक कांग्रेस के मंच पर पहुंच गए। जनता में इसके बारे में खूब चर्चा रही।

Related posts