
नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है और वह सबसे ज्यादा सांप्रदायिक पार्टी हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि बीजेपी लोकसभा चुनाव सुराज और विकास के एजेंडे पर लड़ेगी।
हम जनता के बीच सुराज के दावे के साथ जाएंगे। इसके विपरीत कांग्रेस लोगो को मुद्दों से भटकाना चाहती है। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि हम छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हैट्रिक बनाएंगे। इसके अलावा बीजेपी राजस्थान और दिल्ली में भी जीत हासिल करेगी।
