
ज्यूरी (शिमला)। सीपीएस नंदलाल ने सोमवार को शाहधार, किन्नू और सराहन पंचायत का दौरा किया। उन्हाेंने इस दौरे में लोगों से मंडी उपचुनाव में कांग्रेस को वोट देने की अपील की। इस मौके पर सीपीएस ने कहा कि क्षेत्र के विकास में तेजी लाई जाएगी। सभी ठप पड़े कार्यों को पूरा करने के सभी विभागों को आदेश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने सीपीएस के समक्ष समस्याएं भी उठाईं। सीपीएस ने सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया। नाथपा झाकड़ी परियोजना के प्रभावितों ने सेंटर पावर पालिसी 2007 के तहत उत्पादन का एक प्रतिशत दिलवाने की मांग की। इसके साथ ही सराहन सब डिवीजन में आईपीएच में रिक्त पदों को भरने की मांग की। यहां पर इन दिनों सिर्फ एक कनिष्ठ अभियंता है। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा, युकां अध्यक्ष राजेश लारजू, जिला परिषद सदस्य भूपेश धीमान, मंडल कोषाध्यक्ष हरबंस ठाकुर, सचिव सतीश शर्मा, विकेश चौहान, प्रधान शाहधार सूरजा द्रैक, प्रधान किन्नू चंद्रप्रभा नेगी, सराहन प्रधान सतेंद्र सिंह, समिति सदस्य गंगा सिंह, हेमराज, धर्म सिंह, राजू नोगल, राजकांता, यशपाल सोनी, हीरा दास, सोहन लाल, ज्योति लाल मेहता, जय सिंह मेहता, दुर्गा सिंह, गंगा ठाकुर आदि मौजूद थे। दौरे में लक्ष्मी नारायण मंदिर मझगांव कमेटी समेत अन्य लोगों ने सीपीएस का स्वागत किया।
