
नई दिल्ली: आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में फंसे विदू दारा सिंह को जहां एक ओर आज कोर्ट में पेश किया गया वहीं दूसरी ओर विंदू ने कोर्ट में अपने बयान से यू-टर्न ले लिया। विंदू दारा सिंह ने कोर्ट में कहा कि गुरूनाथ मयप्पन का सट्टोबाजी में कोई रोल नहीं है। विंदू ने पहले मयप्पन के बारे में खुलासा करते हुए कहा था कि मय्प्पन भी सट्टेबाजी में शामिल है लेकिन आज उसने कोर्ट में पलटी मार दी और कहा कि मयप्पन का सट्टेबाजी में कोई रोल नहीं है।
इससे पहले आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में गिरफ्तार अभिनेता विंदू दारा सिंह की पुलिस कस्टडी 28 मई तक के लिए बढ़ा दी गई थी। जिसके बाद आज विंदू को मुंबई को कोर्ट में पेश किया गया। विंदू से हिरासत में पूछताछ के दौरान अनेक संदेहास्पद सौदेबाजी सामने आने के बीच मुंबई पुलिस ने चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ गुरुनाथ मय्यप्पन को भी पूछताछ के लिए समन जारी किया गया था।
