
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर की बहरी पंचायत के बहरी गांव में जीप की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर जीप को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार 78 वर्षीय दमोदरी देवी पत्नी झगड़ू राम निवासी प्रैण लांगणा तहसील जोगिंद्रनगर अपनी बेटी चिंतू देवी के पास रहती थी। वीरवार सुबह बहरी गांव के पास वह जीप एचपी के नीचे आ गई। जीप चालक रमेश कुमार जीप को मोड़ रहा था। बुजुर्ग महिला दमोदरी देवी सड़क किनारे बैठी थी। जीप से कुचलने से वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही धर्मपुर पुलिस चौकी से कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। चौकी प्रभारी नसीब सिंह ठाकुर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने जीप चालक संतोष कुमार को हिरासत में लेकर वाहन कब्जे में ले लिया है। डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।
