वाहन चोर दबोचा, चार बाइक बरामद

काशीपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन चोर को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद की गई हैं। कोतवाल डीसी ढौंडियाल ने बताया कि क्षेत्र में एक वाहन चोर गिरोह सक्रिय था। पुलिस टीम ने शमशान घाट स्थित ढेला नदी पुल पर चेकिंग के दौरान धीरज निवासी ग्राम मुरादाबाद, यूपी को एक बाइक के साथ दबोचा। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन और बाइक बरामद की। पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों पर शिकंजा कसने में जुटी है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी से बरामद चार बाईकों में से एक साल 2011 में महेशपुरा मोहल्ला से चोरी की गई थी।

Related posts