वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़

बिलासपुर।(सोनू शर्मा ) वाहन चोरी कर बाहरी राज्य में बेचने का कारोबार करने वाले वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने का पुलिस ने दावा किया है। बिलासपुर के जामली से कुछ अरसे पहले चोरी हुए एक ट्रक के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ट्रक को आरोपी पंजाब में बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने ट्रक को भी बरामद कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुछ अरसे पहले जामली से एक ट्रक चोरी हुआ था। ट्रक मालिक ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले में पुलिस ने पड़गन निवासी पुष्पेंद्र को बुधवार को गिरफ्तार किया था, जबकि इसी मामले में एक अन्य शख्स पवन निवासी नौणी को आज दबोचा गया। इस सिलसिले में पुलिस को और गिरफ्तारियां होने की भी उम्मीद है। डीएसपी प्रोबेशनर प्रमोद चौहान ने बताया कि ट्रक को चोरी कर आरोपी चंडीगढ़ ले गए थे। ट्रक को बेचने की तैयारी थी। उनके मुताबिक चैसी नंबर आदि मिटाकर इन्हें बेचने का यह लोग कारोबार करते थे। पुलिस ने जामली से चोरी हुए ट्रक को भी बरामद कर लिया है। उनके अनुसार इस सिलसिले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

महिला ने गलती से जहरीला पदार्थ निगला
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस के मुताबिक भड़ोलीकलां पंचायत के बागड़्ू गांव की उषा देवी ने गलती से जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत राब होने प परिजन उसे अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने जहर निगलने का मामला होने के कारण पुलिस को भी बुलाया। महिला की तबीयत ठीक है। उपचार के बाद उसे घर भी भेज दिया गया है। थाना प्रभारी श्याम सुंदर ने बताया कि महिला ने गलती से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related posts