
श्यामपुर। रसियाबड़ रेंज में वाहन की टक्कर से एक गुलदार की मौत हो गई। वाहन का पता नहीं चल पाया है।
रसियाबड़ रेंज में पीली नदी के पास सुबह 9:35 बजे सड़क पार कर रहे एक मादा गुलदार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार का पोस्टमार्टम करवाया। उसके बाद इसके शव को दफना दिया। गुलदार की उम्र करीब तीन साल बताई जा रही है। क्षेत्र में कई बार जंगली जानवर वाहनों की चपेट में आ चुके हैं। गत वर्ष भी 18 अगस्त 2012 को एक मादा गुलदार की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
विभाग लगाएगा साइनबोर्ड
हरिद्वार। रसियाबड़ के रेंजर गीताराम पांडेय ने बताया कि विभाग की ओर से पीली नदीक्षेत्र में हाइवे पर वाहनों की गति नियंत्रित रखने के लिए चेतावनी के साइनबोर्ड लगाने के लिए शीर्ष अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जाएगा। पीली नदी के पास लानटैना की झाड़ियां भी कटवाई जाएगी। जिससे कि जंगली जानवर हाइवे से लगी झाड़ी पर न छुप पाएं। विभाग की ओर से पेट्रोलिंग करवाने पर भी विचार किया जाएगा।
