वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

गैरसैंण। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। धुनियारघाट में नेपाली मूल की काली देवी (65) पत्नी धन बहादुर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस और ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी आरके सैनी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Related posts