
अल्मोड़ा। शारदा पब्लिक स्कूल के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव में रगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर विभिन्न प्रदेशों की सांस्कृतिक झलक पेश की।
भगवती पैलेस में हुए वार्षिकोत्सव में सरस्वती वंदना से कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। बच्चों ने बंगाली, पंजाबी, राजस्थानी, नेपाली आदि नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुति दी। पिरामिड बनाई और गीत गाकर दर्शकों का मनमोह लिया। बच्चों की प्रस्तुति को दर्शकों ने खासा सराहा। इससे पूर्व मुख्य अतिथियों आशा डिसूजा, मिस्टर ल्यूक, लक्ष्मी खन्ना सुमन ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुक्ति दत्ता, अमृता चिनयप्पा, हामिद अंसारी, स्कूल की प्रधानाचार्या विनीता शेखर आदि ने विचार रखे। शेखर लखचौरा ने सभी का आभार जताया। समारोह में दीप्ति सिंह, बीना जोशी, पुष्पा लखचौरा, गीता पंत, मनीषा बगडवाल, रितु पांडे, मधु शर्मा, जीवन राम आर्या, क्षितिज पांडे, गणेश मनकोटी, मधुबाला शर्मा, आशा जोशी, नमिता साह, रंजना, आसमा, हिमानी जोेशी, निर्मला बिरुड़िया, सुनीता कुटोला, जानकी मेहरा, दीपिका बिरुड़िया, निर्मला जोशी, नेहा रावत, शुभलक्ष्मी पंत, देवोश्री सहगल, पूनम गुप्ता, भगवती भगत, अनीता मेहरा आदि उपस्थित थे।
