वाटर टैंक में मिला युवती का शव

खुंडियां (कांगड़ा)। तहसील खुंडियां के दूरदराज के रोहल गांव में एक युवती की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई है। घरवालों को युवती का शव एक वाटर टैंक में मिला। युवती की उम्र 18 साल के करीब थी तथा उसने साइंस विषय में जमा दो की परीक्षा पास की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार रोहल गांव में रहने वाले लालमन ने घर पहुंचकर अपनी पत्नी से पूछा कि बड़ी बेटी कहां है। काफी देर से दिखाई नहीं दे रही है। लालमन की पत्नी ने बताया कि वह थोड़ी देर पहले वाटर टैंक की तरफ गई है। जब परिवार वालों ने वाटर टैंक में झांककर देखा तो उनकी बेटी का शव वाटर टैंक में दिखा। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और शव को बाहर निकाला। डीएसपी बीडी भाटिया ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

Related posts