वाटरफॉल में डूबने से पर्यटक की मौत

मैकलोडगंज। दिल्ली के साथ लगते पालमनगर (गुड़गांव) से पर्यटन नगरी मैकलोडगंज में दोस्तों संग घूमने आए युवक की भागसू स्थित वाटरफॉल में डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि गुड़गांव में वह बीटेक की पढ़ाई कर रहा था।
पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय कार्तिक त्यागी अपने दो अन्य दोस्तों के साथ शनिवार को पर्यटन नगरी से भागसूनाग के वाटरफॉल घूमने आए थे। ये तीनाें युवा वाटरफॉल में मौज-मस्ती करते हुए फोटो खींच रहे थे। पुलिस थाना मैकलोडगंज के प्रभारी गुरवचन सिंह ने बताया कि फोटो के लिए जैसे ही कार्तिक वाटरफॉल के निकट गया। फोटो लेते वक्त उसका पांव फिसलने से वह वाटरफॉल के गहरे पानी में डूब गया। काफी मशक्कत के बाद भी वह बाहर नहीं निकल पाया, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि उसके दोनों दोस्तों के मुताबिक उन्होंने अपने दोस्त कार्तिक कोे बचाने की कोशिश की। लेकिन उसे तैरना नहीं आता था, जिस कारण वे उसे बचा नहीं पाए। उन्होंने कहा कि कार्तिक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शव को पुलिस ने शव गृह भेज दिया है। एसएचओ ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव उसके परिजनाें के हवाले कर दिया जाएगा।

Related posts