

खास बातें
- 38 वर्षीय संजीव राजपूत टोक्यो ओलंपिक के लिए कोटा हासिल करने वाले 8वें निशानेबाज हैं।
- अभिषेक वर्मा ने भी रियो में हो रहे इस विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया
- सौरभ चौधरी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
इसके साथ ही संजीव 2020 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक में 50 मीटर राइफल प्रतियोगिता के लिए भारत की ओर से पहला स्थान बना लिया है। 38 वर्षीय संजीव राजपूत टोक्यो ओलंपिक के लिए कोटा हासिल करने वाले 8वें निशानेबाज हैं।
संजीव राजपूत के अलावा अंजुम मौदगिल, अपूर्वी चंदेला, सौरभ चौधरी, दिव्यांश सिंह पंवार, अभिषेक वर्मा, मनु भाकर, राही सरनोबत भी कोटा हासिल कर चुके हैं
इससे पहले भारतीय युवा महिला निशानेबाज इलावेनिल वालारिवान ने रियो डी जनेरियो में चल रहे शूटिंग वर्ल्ड कप 2019 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 20 वर्षीय इलावेनिल अपने पहले सीनियर शूटिंग विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल श्रेणी में विश्व कप में स्वर्ण जीतने वाली तीसरी भारतीय निशानेबाज बनीं।
इनसे पहले अपूर्वी चंदेला और अंजलि भागवत ने ये कारनामा किया। 251.7 अंकों के साथ इलावेनिल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जबकि ग्रेट ब्रिटेन के सियोनाड मैकिंटोश ने 250.6 अंकों के साथ रजत पदक जीता।
