
अल्मोड़ा। सभी राजनीतिक दलों को सूचना अधिकार अधिनियम के अंतर्गत लाए जाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों की संस्था डे केयर सेंटर के बैनर तले विभिन्न संगठनों के लोगों ने कलक्ट्रेट में धरना देकर नारेबाजी की। उन्होंने युवा आईएएस अफसर दुर्गा शक्ति को निलंबित करने का भी विरोध करते हुए उन्हें तुरंत बहाल करने की मांग की। बाद में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय सूचना आयोग ने राजनीतिक पार्टियों को सूचना अधिकार अधिनियम की परिधि में रखा है। जिससे राजनीतिक दल भी लोक सूचना अधिकार की परिधि में आएंगे और आम नागरिक को राजनीतिक पार्टियों से सूचना पाने का अधिकार रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने स्वार्थों के चलते राजनीतिक दल इसे निरस्त करने के लिए लोकसभा और राज्यसभा में विधेयक ला रहे हैं।
धरने पर आनंद सिंह बगडवाल, आनंद बल्लभ जोशी, मोहन कुमैया, मथुरा दत्त मिश्रा, शेर सिंह बुडाल, सुरेंद्र लाल टम्टा, केके पंत, एमएस नयाल, किशोरी लाल वर्मा, इंद्र सिंह डसीला, लीला टम्टा, आशा पंत, सुनयना मेहरा, देवेंद्र कुमार अग्निहोत्री, गिरीश जोशी, घनानंद जोशी, नवीन जोशी, शशिशेखर जोशी, विनोद गिरि गोस्वामी, चंदन पवार, उम्मेद बिष्ट, सुरेंद्र टम्टा, पीसी तिवारी, राधिका जोशी, रीता दुर्गापाल, सुनैना मेहरा, निर्मला जोशी, उषा बोरा, शांति साह. डा. शमशेर सिंह बिष्ट, नवीन चंद्र पाठक, मोहन चंद्र जोशी, आनंद सिंह ऐरी आदि बैठे।
