
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में पदाधिकारियों की फौज नहीं होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलना चाहिए। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के साथ पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित बैठक में कई वरिष्ठ नेताओं ने अपना पक्ष रखा। सत्ता में होने के बावजूद काम नहीं होने पर कई नेताओं ने नाराजगी भी जताई। मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष के जिला दौरों में कार्यकर्ताओं से संवाद करना अनिवार्य करने की वकालत की गई।
