वन विभाग ने चलाया पौध रोपण अभियान

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ त्रासदी में मरे लोगाें की आत्मीय शांति के लिए वन विभाग की ओर से पौधरोपण अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत रुद्राक्ष के पौधे रोपने की अपील लोगाें से की जा रही है।
प्रभागीय वनाधिकारी किशन चंद और उप प्रभागीय वनाधिकारी अजय कुमार तथा सोहन लाल ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए विभाग स्तर से यह अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्हाेंने बताया कि विभाग हर व्यक्ति को रुद्राक्ष की पौध वितरित कर रहा है।

Related posts