
रोहड़ू(सुंदर औक्टा) वन विभाग की वन भूमि पर सेब के बगीचे तैयार करने वालों के खिलाफ मुहिम लगातार जारी है। इसी कड़ी में विभाग ने मंगलवार को शरोग और अढ़ाल बीट में वन भूमि पर अतिक्रमण कर लगाए सेब के करीब सौ पौधों को उखाड़ा है।
वन विभाग की टीम ने मंगलवार को पहले कार्रवाई के दौरान शरोग वन बीट के डीपीएफ कारगाड़ जंगल में तीन बीघा भूमि पर से अतिक्रमण हटाया है। इस दौरान उन्होंने सेब के करीब 70 पौधों को उखाड़ कर नष्ट किया। उसके बाद वन विभाग की टीम ने अढ़ाल बीट के बरासली डीपीएफ में करीब एक बीघा वन भूमि पर लगे पौधों को उखाड़ कर कब्जा छुड़ाया है। इससे पहले भी वन विभाग की टीम बशला बीट में कई लोगों के अवैध कब्जों को छुड़ा चुकी है। मंगलवार को कार्रवाई के लिए मौके पर गई टीम की अगुवाई वन खंड अधिकारी प्यारे लाल बंटा ने की। इस दौरान उनके साथ शरोग बीट से वन रक्षक भगवान सिंह, अढ़ाल बीट से वन रक्षक रवि कुमार और वन कर्मी ज्ञान सिंह तथा केहर सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से इस प्रकार की मुहिम जारी रहेगी। गौर हो कि क्षेत्र में आजकल नए बगीचों लगाने का कार्य चल रहा है। इस दौरान लोग अपनी सीमा के साथ जंगलों में अतिक्रमण की कोशिश करते हैं। इसलिए वन विभाग ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ मुहिम शुरू की है।वन विभाग की वन भूमि पर सेब के बगीचे तैयार करने वालों के खिलाफ मुहिम लगातार जारी है। इसी कड़ी में विभाग ने मंगलवार को शरोग और अढ़ाल बीट में वन भूमि पर अतिक्रमण कर लगाए सेब के करीब सौ पौधों को उखाड़ा है।
वन विभाग की टीम ने मंगलवार को पहले कार्रवाई के दौरान शरोग वन बीट के डीपीएफ कारगाड़ जंगल में तीन बीघा भूमि पर से अतिक्रमण हटाया है। इस दौरान उन्होंने सेब के करीब 70 पौधों को उखाड़ कर नष्ट किया। उसके बाद वन विभाग की टीम ने अढ़ाल बीट के बरासली डीपीएफ में करीब एक बीघा वन भूमि पर लगे पौधों को उखाड़ कर कब्जा छुड़ाया है। इससे पहले भी वन विभाग की टीम बशला बीट में कई लोगों के अवैध कब्जों को छुड़ा चुकी है। मंगलवार को कार्रवाई के लिए मौके पर गई टीम की अगुवाई वन खंड अधिकारी प्यारे लाल बंटा ने की। इस दौरान उनके साथ शरोग बीट से वन रक्षक भगवान सिंह, अढ़ाल बीट से वन रक्षक रवि कुमार और वन कर्मी ज्ञान सिंह तथा केहर सिंह भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से इस प्रकार की मुहिम जारी रहेगी। गौर हो कि क्षेत्र में आजकल नए बगीचों लगाने का कार्य चल रहा है। इस दौरान लोग अपनी सीमा के साथ जंगलों में अतिक्रमण की कोशिश करते हैं। इसलिए वन विभाग ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ मुहिम शुरू की है।
