वन विभाग का अधिकारी हिरासत में

राजगढ़ (सिरमौर)। स्थानीय पुलिस ने औषधीय जड़ी सतवा की चोरी के मामले में मुख्य आरोपी की धर पकड़ की मुहिम तेज कर दी है। पुलिस ने इस चोरी में प्रयुक्त पिकअप के चालक जुब्बल चंदेश निवासी विवेक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। उससे प्राप्त जानकारी के आधार पर मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दल भेज दिए हैं। इस दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी से हुई मोबाइल फोन पर बातचीत के आधार पर वन परिक्षेत्राधिकारी और उपराजिक को हिरासत में लिया। बाद में उन्हें अदालत ने जमानत पर छोड़ दिया।
डीएसपी बीएस बरागटा ने बताया कि मुख्य आरोपी के बारे में पुलिस को पास कुछ सबूत मिले हैं। उसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ज्ञात रहे कि पुलिस ने गत वर्ष जून माह में 19 क्विंटल औषधीय जड़ी को एक ट्रक से पकड़ा था जिसे वन विभाग के सपुर्द कर दिया गया था। वन विभाग के स्टोर से करीब 12 क्विंटल सतवा चोरी हो गया था।
आठ माह पूर्व हुई इस चोरी को पुलिस ने फोन काल डिटेल से पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस डिटेल में ही मुख्य आरोपी ने वन परिक्षेत्राधिकारी व उपराजिक से बातचीत की। इसके आधार पर इन दोनों को हिरासत में लिया गया था, जहां अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है।

Related posts