वन रक्षक भर्ती लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

मंडी। अनुबंध आधार पर वन रक्षकों की भर्ती के लिए 30 जून को आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया। वन वृत्त मंडी के अरण्यपाल हर्षवर्धन कथूरिया ने लिखित परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए बताया कि 62 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा पास की है। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 17 और 19 सितंबर को होंगे।
उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को चेस्ट रोल नंबर 364, 384, 612, 710, 834, 959, 1025, 1084, 1103, 1303, 1498, 2126, 2348, 2466, 2602, 2660, 2696, 2777, 2893, 2897, 3084, 3131, 3485, 3557, 3592, 3630, 3640, 3663, 3721, 3723, 3744 का व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा।
18 सितंबर को चेस्ट रोल नंबर 3998, 4015, 4016, 4019, 4022, 4027, 4095, 4141, 4159, 4267, 4399, 4444, 4449, 4529, 4631, 4644, 4662, 4681, 4728, 4758, 4763, 4797, 4809, 4825, 4915, 4981, 4982, 4986, 4995, 4996, 4997 का साक्षात्कार लिया जाएगा। अरण्यपाल ने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया कि निर्धारित तिथि को सुबह दस बजे अरण्यपाल कार्यालय में व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए पहुंचे। साक्षात्कार बोर्ड के समक्ष सभी मूल प्रमाण पत्र शिक्षा, जाति, अन्य गतिविधियों के प्रमाण पत्र अवश्य प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को पत्र भेजे जा रहे हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को किसी कारणवश बुलावा पत्र 10 सितंबर तक प्राप्त नहीं होता है तो वह कार्यालय संपर्क कर सकता है।

Related posts