वन पंचायतों को बनाया जाए मजबूत

नौगांव(उत्तरकाशी)। वन पंचायत संगठन के वार्षिक सम्मेलन में पंचायतों को सशक्त बनाने की मांग उठी। वन पंचायत के सरपंचों ने विभाग पर उन्हें विश्वास में लिए बगैर कार्य करने का आरोप लगाया। संगठन के ब्लाक अध्यक्ष लोकेंद्र नौटियाल ने कहा कि वन पंचायतों को मजबूत किए बगैर वनों के संरक्षण व संवर्द्धन की बात बेमानी है।
सरपंचों ने बताया कि वर्ष 2011 में गठन के बाद से अभी तक विभाग ने वन पंचायतों को कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। ऐसे में उन्हें नहीं मालूम कि उनके अधिकार क्या हैं और वन विभाग के साथ उनकी क्या सहभागिता है।
सम्मेलन के दौरान वन पंचायत संगठन ने अपर यमुना वन प्रभाग के डीएफओ को मांग पत्र सौंप कर विभाग द्वारा गांवों में कराए जा रहे निर्माण कार्य, जड़ी बूटी विदोहन व जलागम के कार्य वन पंचायतों के माध्यम से कराने की मांग की। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सकल चंद रावत, रणवीर रावत, श्याम सिंह राणा, यशवंत रावत, अनुपमा रावत, ललिता भंडारी, डीएफ.ओ डीके सिंह, एसडीएम देवमूर्ति यादव मौजूद थे।

Related posts