
भगवानपुर। सिरचंदी गांव निवासी पांच ग्रामीणों से कुछ लोगों ने कम दाम पर सरिया दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने अब तक न तो माल दिया और न ही रकम वापस की है। इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
सिरचंदी निवासी इसरार, फरमान, आबिद, जीशान और भूरा के यहां पर मकान के निर्माण का कार्य चल रहा है। मकान के लेंटर के लिए इन लोगों को सरिया खरीदना था। इसी दौरान मोहितपुर तथा देहरादून के तीन लोग उनके संपर्क में आए और कम दामों पर सरिया दिलाने का झांसा दिया। उनकी बातों में आकर पांचों ग्रामीणों ने उन्हें छह लाख रुपये की रकम थमा दी, लेकिन रकम लेने के बाद तीनों लोगों ने न तो सरिया दिलाया और न ही उनकी रकम वापस की। आरोपी तभी से रकम वापस करने का झांसा देते आ रहे हैं। पीड़ित ग्रामीणों ने परेशान होकर पुलिस को घटना की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू करने का दावा कर रही है।
