लोस चुनाव को लेकर कमेटियों का गठन

आनी (कुल्लू)। मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के चुनाव प्रचार अभियान को गति प्रदान करने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आनी के समस्त जोनल कांग्रेस कमेटी की बैठकें विभिन्न जगहों पर आयोजित कीं। इसमें बूथ तथा जोनल स्तर पर चुनाव प्रचार कमेटियों का गठन किया गया। बीसीसी आनी के महासचिव परसराम ने बताया कि जोनल कमेटियां घर-घर जाकर प्रचार करेंगी। वहीं, केंद्र और राज्य सरकार एवं कांग्रेस पार्टी की विकासात्मक योजनाओं को घर-घर पहुंचाएंगी। उन्होंने कहा कि बैठक में जोनल कांग्रेस कमेटी के सदस्यों और पदाधिकारियों ने भाग लिया। क्षेत्र के लगौटी, कुंगश, श्वाड़, च्वाई, दलाश, तांदी आदि जोनल कमेटियों के साथ बैठक कर आगे की रूप रेखा तैयार की गई। उन्होेंने कहा कि लोस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के छह जून को होने जा रहे आनी दौरे को लेकर बीसीसी ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। वहीं, वीरभद्र सिंह के आनी विस क्षेत्र में होने जा रहे दौरों को लेकर भी रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर प्रताप ठाकुर, सत पाल, बंसी लाल, शेर सिंह, मंगत राम, चेतराम शर्मा, किशोरी लाल, संजय कुमार, चमनमून, पूर्ण चंद, संजय शर्मा, झगर सिंह, देवेंद्र कुमार, रिषी राज, मनोहर लाल चौहान, बालकृष्ण, रमेश चंद, लाल चंद, सुरेंद्र कुमार, सुभाष ठाकुर, भगवान दास, कर्मचंद, महेंद्र ठाकुर, अनिल नेगी, शीश पाल, भगवान प्रकाश, अनंत राम, देव राज, तेज राम सोनी आदि मौजूद थे।

Related posts