लोन लिया, रिश्वत नहीं, कर रहा हूं ब्याज सहित भुगतान

मैड़ी (ऊना)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अंब की जनसभा में कहा कि प्रेम कुमार धूमल को पता नहीं शालीनता क्या होती है? वह जब सत्ता में होते हैं तो एसएचओ बन जाते हैं। झूठे मुकदमे बनाना उनकी नीति है। मैं कोई कल का आदमी नहीं हूं। हमारा पीढि़यों का इतिहास है। कोई मेरे बारे में क्या कहता है, मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आदमी कर्ज लेता है। अगर हमने कोई कर्ज लिया है तो वह चेक से लिया है। कोई रिश्वत नहीं ली और उसका चेक के जरिये समय समय पर ब्याज सहित भुगतान भी कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि अगर मैंने कोई गलत काम किया है तो मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाओ, हाईकोर्ट जाओ, सुप्रीम कोर्ट जाओ। लेकिन भाजपा ऐसा नहीं करेगी। वह तो बस मीडिया के जरिये मुझे घेरना चाहती है। लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने सत्यमेव जयते के नारे के साथ खुद को पाक साफ बताया

Related posts