
चंबा। जन औषधि केंद्र का ताला खुल गया है। अब नये फार्मासिस्ट की तैनाती के बाद मरीजों को केंद्र से दवाइयां मिलेंगी। केंद्र में रखी गई दवाईयां को चेक किया गया। इसमें एक्सपायरी डेट के नजदीक वाली दवाईयों को वार्डों के माध्यम से उपचाराधीन मरीजों को मुहैया करवाया जाएगा। इससे वार्डों में उपचाराधीन मरीजों को महंगे दामों में दवाईयां नहीं खरीदनी पड़ेगी।
एमएस डा. विनोद शर्मा ने बताया कि जन औषधि केंद्र का ताला खोल दिया है। नजदीक एक्सपायरी डेट वाली दवाईयां को वार्डों में उपचराधीन मरीजों को मुहैया करवा जाएगा। उन्हाेंने बताया कि फार्मासिस्ट को जल्द ही केंद्र में तैनात किया जाएगा। इसके बाद गरीब लोगों को छूट पर दवाईयां मिलती रहेगी।
