लोगों की समस्याओं का घर द्वार होंगा निपटारा, 12 फरवरी को आठ जिलों में होंगे जनमंच कार्यक्रम

शिमला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
हिमाचल के आठ जिलों में जनमंच कार्यक्रम 12 फरवरी को होंगे। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव आरएन बत्ता की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ऊना के हरोली में मंत्री महेंद्र सिंह, सोलन के नालागढ़ में सरवीण चौधरी, कुल्लू में रामलाल मारकंडा, सिरमौर के शिलाई में विपिन परमार, बिलासपुर के घुमारवीं में वीरेंद्र कंवर, चंबा के डलहौजी में बिक्रम सिंह, शिमला के रामपुर में गोविंद ठाकुर और हमीरपुर के बड़सर में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा जनमंच में मौजूद रहेंगे। सभी मंत्री जनसमस्याएं सुनेंगे और मौके पर निपटाएंगे। उधर, मंडी के सराज में 16 फरवरी को आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और 19 फरवरी को कांगड़ा के देहरा में जनमंच में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज जाएंगे। जनजातीय जिला किन्नौर और लाहौल स्पीति में जनमंच कार्यक्रम नहीं होंगे।

जनमंच कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का घर द्वार निपटारा करना है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में होने वाले जनमंच कार्यक्रम की जानकारी देते हुए यह बात कही। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को बढल ठोर के मैदान में जनमंच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जनमंच कार्यक्रम की तैयारियों के दृष्टिगत विभिन्न विभागों के अधिकारियों से लोगों की शिकायतों और समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देने की बात कही।

धनबीर ठाकुर ने बताया कि जनमंच कार्यक्रम के तहत देहरा विधानसभा क्षेत्र की 11 पंचायतों के लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि जनमंच कार्यक्रम में देहरा विधान सभा क्षेत्र के ढलियारा, दयाल, कनोल, बड़ा, बेह-धौंटा, बढ़ूं, घियोरी, बढल, बीहण, चनौर एवं चपलाह पंचायतों को शामिल किया गया है। एसडीएम ने बताया कि संबंधित पंचायतों में विभिन्न विभागों द्वारा कल्याणकारी योजनाओं के लाभों को लेकर लोगों को जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों की शिकायतें प्राप्त की जा सकें।

Related posts