
चंबा। लोक कला मंच चंबा के कलाकारों ने मिंजर मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पारंपरिक चंबयाली लोक नृत्य की झलक पेश की। कला मंच के कलाकारों ने पुराने चंबयाली गानों में नाटी पेश कर सबका दिल जीत लिया। उत्तम नरूला, राजू, अजय भाटिया, कर्मचंद, मनी चौहान, राजेश राणा, चंदन, रीतिका, काव्या, योगराज ने काफी आकर्षक कार्यक्रम पेश किया। उन्होंने सीकरियो धारो, धारा लगा सीणा ओ गदिया, चंबा आर की नदियां पार, रावी किनारे भरमौर गदणी, बागे फुलणु फलोरे, मेरी तिल चोली, भेड़ा के रेया पालनुआ गानों पर लोकनृत्य की झलक पेश की। इससे पूर्व चंबा के युवा गायक अनिल ठाकुर ने अखियां उड़ीक दियां, अज होणा दीदार, कदी आ मिल सावल गाने पेश किए। सागर, गौरव, कपिल, सोहराब, अनमोल ने भी उनका सहयोग दिया। युवाओं ने युवा गायकों के गानों पर खूब तालियां बजाईं।
