लोकायुक्त विधेयक की मंजूरी पर खुशी

बागेश्वर। उत्तराखंड लोकायुक्त विधेयक 2011 को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी द्वारा मंजूरी दिए जाने पर नागरिक मंच ने खुशी जताई है। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और राष्ट्रपति जिंदाबाद के नारे लगाए। बाद में उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को धन्यवाद पत्र भेजा।
नागरिक मंच के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार के अपराह्न दो बजे तहसील गेट के समीप एकत्रित हुए। यहां उन्होंने लोकायुक्त विधेयक 2011 को मंजूरी मिलने पर खुशी जताई। बाद में कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम फींचा राम के माध्यम से राष्ट्रपति को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होेंने कहा कि नवगठित उत्तराखंड राज्य भी देश के अन्य राज्यों की तरह भ्रष्टाचार की गिरफ्त में है। भ्रष्टाचारियों पर उचित कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद हैं और आम जनता निराश है। राज्य में लोकायुक्त बिल लागू होने से भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। ज्ञापन जताने वालों में मंच के अध्यक्ष पंकज पांडे, सचिव आलोक साह गंगोला, प्रकाश कालाकोटी, भुवन चंद्र पांडे, सुनील कुमार, नंद किशोर पंत, किशन लाल विश्वकर्मा, असलम, राजेंद्र ऐठानी, पंकज जोशी, जगदीश चंद्र पाठक और दयाल विश्वकर्मा आदि शामिल थे।

Related posts