लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी पारित हुआ ‘खाद्य सुरक्षा बिल’

लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी पारित हुआ ‘खाद्य सुरक्षा बिल’

नई दिल्लीः लोकसभा में मुहर लगने के बाद राज्यसभा नें भी खाद्य सुरक्षा बिल को मंजूरी दे दी है। राज्यसभा में खाद्य सुरक्षा में हुए संशोधनों पर चर्चा के बाद इस बिल को पास कर दिया गया है।

आपको बता दें कि लोकसभा में यह बिल पहले ही पास हो चुका है। फिलहाल इस बिल के लिए राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलना अभी बाकी है। राज्यसभा में खाद्य सुरक्षा बिल के पेश करने पर बीजेपी नेता अरुण जेटली ने फिर सवाल उठाए। उनके अनुसार सरकार अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस बिल को लेकर आई है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार को इस बिल को लाने को लेकर इतनी जल्दी में क्यों है।

इससे पहले लोकसभा में सोमवार को तेलंगाना के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। इसके चलते नौ सांसदों को निलंबित भी कर दिया गया। इसमें कांग्रेस के पांच और टीडीपी के चार सांसद हैं। हंगामे के चलते अध्यक्ष ने लोकसभा की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। दूसरी ओर राज्यसभा में भी पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में विपक्ष ने शोर-शराबा किया। इस बीच खाद्य सुरक्षा बिल राज्यसभा में पेश कर दिया गया।

Related posts