
आदिबदरी। चांदपुर गढ़ी में भव्य पूजा-अर्चना एवं यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोकजात में शामिल होकर लौटे दल के सदस्यों को सम्मानित किया गया।
सुबह से ही चांदपुर गढ़ी स्थित दक्षिणकाली मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। मंदिर परिसर में क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं केदारनाथ आपदा में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। चांदपुर गढ़ी राजजात समिति के संयोजक वृजयेश नवानी और अध्यक्ष हेमेंद्र कुंवर ने मां नंदा की लोकजात में शामिल होकर लौटे दल के सदस्यों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर श्रीआदिबदरी मंदिर समिति के अध्यक्ष भुवन बरमोला, बलवंत नेगी, गैंणा सिंह रावत, आचार्य सुनील खंडूड़ी आदि मौजूद थे।
