
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पंचायत घलौड़ा केलोअर घलौर में गाड़ी के दीवार से टकरा जाने से उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार घलौड़ा में लोअर घलौर के पास सोसायटी के नजदीक एक कार टाटा एवेंचर नं0 एचपी 36 बी 2241 के अचानक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। इससे उसमें सवार राकेश कुमार पुत्र विजय कुमार, सुषमा पत्नी राकेश कुमार, निशा पुत्री राकेश कुमार, अवनीश पुत्र राकेश बुरी तरह से घायल हो गए है। जैसे ही हादसा हुआ वहां से गुजर रहे लोगाें ने घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पहले घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालामुखी में हुआ। उसके बाद केंद्र में तैनात डा. लेखराज ने उन्हें टांडा मेडिकल कालेज उपचार केलिए रेफर कर दिया। राकेश कुमार की हालत नाजुक है। पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में राकेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज टांडा मेडिकल कालेज में चल रहा है।
