लूट का आरोपी चालक गिरफ्तार

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)(कमलेश) एक व्यक्ति को कार में लिफ्ट देकर लूटने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नेपाली मूल के एक व्यक्ति से 34,200 रुपये लूट लिए थे। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। डीएसपी सोम दत्त ने मामले की पुष्टि की है।
पुलिस के अनुसार सैंज पुलिस को दी शिकायत में नेपाली धन बहादुर ने बताया कि उसने कार संख्या एचपी-25ए 1136 पर रामपुर से शिमला की ओर लिफ्ट ली थी। इसी दौरान कार में सवार व्यक्ति ने उसे सुन्नी के कुछ दूरी पर गाड़ी से उतार दिया। वहीं, डरा धमकाकर उससे 34,200 रुपये भी लूट लिए। इसके बाद लूट के शिकार व्यक्ति ने सैंज पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नाका लगा रखा था। जैसे ही मंगलवार को आरोपी शिमला की ओर से किन्नौर लौट रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान दिनेश कुमार पुत्र शिव चंद गांव रांगी किन्नौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
इधर,डीएसपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने नाका लगाया था। इसी दौरान आरोपी मंगलवार को शिमला की ओर से लौट रहा था, लेकिन पुलिस ने नाके पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related posts