लिपिकों ने मांगा टाइम स्केल

स्वारघाट (बिलासपुर)। अराजपत्रित कर्मचारी संघ खंड स्वारघाट इकाई ने लोक निर्माण विभाग के तहत दशम वृत में तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को 4-9-14 का टाइम स्केल नहीं देने पर रोष प्रकट किया है। संघ का कहना है कि जब कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को यह लाभ प्रदान किया गया है जोकि तृतीय श्रेणी कर्मचारियों से भेदभाव को दर्शाता है।
अराजपत्रित कर्मचारी संघ खंड स्वारघाट इकाई की बैठक का आयोजन स्वारघाट में किया गया। इसकी अध्यक्षता संघ प्रधान रूपलाल ठाकुर ने की। लोक निर्माण विभाग के तहत दशम वृत्त में कार्यरत तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को जो 4-9-14 की विशेष वेतन वृद्धि नहीं लगाकर सरकारी आदेशों की अवहेलना की जा रही है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग दशम वृत्त बिलासपुर के तहत कार्यरत मिस्त्रियों, ब्लैकस्मिथों को 20:30:50 के अनुपात से सेवा लाभ नहीं मिला है। इसके अलावा प्रेम सिंह मिस्त्री जो कि 1-4-1994 से स्वारघाट उपमंडल में नियमित रूप से कार्यरत है। लेकिन अब तक काई भी सेवा लाभ नहीं दिया गया है। लोनिवि मंडल-2 बिलासपुर के तहत कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 4-9-14 का सेवा लाभ दिया गया है। उन्होंने आग्रह किया है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों, बेलदारों को वरिष्ठता व योग्यता के अधार पर खाली पदों को मेट के पदों को भरा जाए।
सिंचाई एवं स्वास्थ्य मंडल बिलासपुर के तहत कार्यरत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 4-9-14 का सेवा लाभ आज तक नहीं दिया गया है। इसे शीघ्र दिया जाए। तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पदों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से वरिष्ठता व योग्यता के अधार पर भरा जाए। बैठक में महासचिव ठाकुरदास, उपप्रधान नंदलाल, सीताराम संधू, वरिष्ठ उपप्रधान गुरमेल सिंह, प्रेस सचिव परस राम, जिला लेखाकार नवनीत कुमार, वित्त सचिव भग सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Related posts