लालपुर के ग्रामीणों को नसीब नहीं हो रहे डॉक्टर

लालपुर। क्षेत्र के एलोपैथिक अस्पताल डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे में मरीज राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल में इलाज कराकर कुछ राहत पा रहे थे, लेकिन अब आयुर्वेदिक अस्पताल के डॉक्टर को भी आयुष विंग अस्पताल रुद्रपुर में तबादला कर दिया गया है। इससे आयुर्वेदिक अस्पताल भी फार्मेसिस्ट के भरोसे हो गया है। डॉक्टर के तबादले पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने रोष जताया है। कांग्रेस ब्लाक प्रवक्ता परवेज अहमद ने कहा कि एकमात्र आयुर्वेदिक अस्पताल में तैनात डॉ. हरिमोहन आर्य को 28 जून 2013 से रुद्रपुर अस्पताल में संबद्ध कर दिया गया था। जो हफ्ते में तीन दिन लालपुर अस्पताल में बैठते थे। लेकिन 24 अक्टूबर 2013 को डॉ. आर्य का तबादला होने से अस्पताल डॉक्टर विहीन हो गया है। परवेज ने कहा कि डेंगू, मलेरिया आदि का प्रकोप बढ़ रहा है, ऐसे में डॉक्टर का होना जरूरी है। इकबाल अहमद ने कहा कि लाखों का भवन तैयार करके अगर ग्रामीणों को इलाज न मिले तो इसका क्या फायदा। उन्होेंने डॉक्टर की शीघ्र तैनाती की मांग की है। इस मौके पर नदीम, सलमान, विजय कुमार, राकेश, रियाज, अदील, सुरेश आदि मौजूद थे।

Related posts