लापता लोगों के परिजनों को नहीं बंटा मुआवजा

पिथौरागढ़/धारचूला। इस जिले में बुधवार को भी आपदा के कारण लापता लोगों को आश्रितों को सराकारी मुआवजा बंटने की शुरुआत नहीं हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में धारचूला के 22 लोग लापता हैं। धारचूला, मुनस्यारी तहसील में कुल छह मौतें हुई हैं। आंकड़ों के अनुसार जिले में 31 व्यक्ति गंभीर रूप से और 13 लोग सामान्य रूप से घायल हुए हैं। धारचूला के उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार का कहना है कि लापता लोगों के बारे में पूरी तरह मालूमात की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही लापता लोगों के परिजनों को सरकार से अनुमन्य दो लाख रुपये की राशि दी जाएगी। यह काम एक हफ्ते के भीतर हो जाएगा।

Related posts