
पिथौरागढ़। जून की तबाही में लापता लोगों की खोज खबर नहीं लग पाई है। धारचूला तहसील में दो दर्जन लोग लापता हो गए थे। अब प्रशासन ने भूस्खलन की चपेट में आए लोग अथवा लापता लोगों की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी डा.नीरज खैरवाल ने धारचूला के एसडीएम प्रमोद कुमार को मजिस्ट्रेटी जांच का जिम्मा सौंपा है। लापता लोगों से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी कोई भी नागरिक 15 दिन के भीतर एसडीएम कार्यालय में दे सकता है। इस जांच रिपोर्ट के आने के बाद लापता लोगों को अनुमन्य राहत उपलब्ध कराई जा सकेगी।
प्रशासन द्वारा जारी लापता लोगों की सूची में चंपा देवी, लक्ष्मण सिंह, जनक सिंह, डिगर सिंह, मंजू देवी, चंदन सिंह, विजय सिंह, मदन सिंह, कमला देवी, सूरज राम, सरोजनी, सोनू राम, मोनू राम, लाल सिंह, श्याम राम, भूपाल सिंह, नर सिंह कार्की, तवाघाट चौकी के हेड कांस्टेबल मुन्ना लाल, फतेह सिंह, जोगा सिंह, देवेंद्र सिंह, ललिता, खड़क राम और जसमीर सिंह शामिल हैं। ये तमाम लोग खेत, कनार, सिनियाखोला, कंज्योति, सोबला, सेला, गर्गुवा, रांथी, स्यांकुरी, तांकुल, खुमती, बरम के रहने वाले हैं।
