लाखों की चोरी का नहीं लगा सुराग

रोहड़ू। बाजार में इलेक्ट्रानिक की दुकान से सोमवार रात लाखों की चोरी का पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। एक ही दुकान में दो महीने के भीतर चोरी की यह दूसरी घटना है। पुलिस मामला दर्ज कर चोरों का सुराग तलाशने में जुटी है।
यूको बैंक के समीप झामटा इलेक्ट्रानिक की दुकान में सोमवार रात चोरों ने पहले शटर तोड़ने की कोशिश की। दुकान का शटर न खुलने के बाद चोरों ने साथ सटे स्टोर के शटर में लगे ताले काट कर इलेक्ट्रानिक का भारी मात्रा में सामान चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह दुकान के मालिक ने शटर के ताले टूटे देख कर पुलिस में शिकायत की। दुकान मालिक विनसन झामटा ने पुलिस को बताया कि दुकान से एक माइक्रो ओवन, नौ टीवी, एक होम थिएटर,पांच डीवीडी प्लेयर, दो एलसीडी सहित अन्य कई इलेक्ट्रानिक उपकरण चोरी कर लिए गए हैं।
इससे पहले 22 फरवरी को चोरों ने हजारों रुपयों का इलेक्ट्रानिक का सामान शटर तोड़ कर उड़ा लिया था। डीएसपी राजकुमार चंदेल ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में किसी परिचित का हाथ होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को तलाशने की पूरी कोशिश चल रही है।

Related posts