लदोह में घर से सामान और नकदी चुराई

अंद्रेटा (कांगड़ा)। पंचरुखी इलाके के गांव लदोह में एक महिला के घर से चोर सामान व नकदी उड़ा ले गए। महिला पंजाब में रहती है। जब वह घर आई तो उसे चोरी का पता चला। पुलिस ने वारदात का पता चलते ही मौके का जायजा ले लिया है।
पुलिस के अनुसार लदोह गांव की महिला सुनीता देवी पंजाब में रहती है। उसके भाई का चतुर्थ वार्षिक श्राद्ध दो दिन बाद तय था। उसके लिए वह पिछले माह घर में सामान खरीद कर रख गई थी। लेकिन जब वह पिछले दिन घर आई तो उसने देखा कि घर में रखा सारा सामान, चार हजार की नकदी, एलसीडी व अन्य सामान चोर ले गए हैं। इसकी सूचना उसने पंचायत प्रधान को दी। बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने पंचायत प्रधान हरि राम और उपप्रधान सुशील कुमार की मौजूदगी में मौके का दौरा कर हर पहलू की जांच की। उधर, पंचरुखी के चौकी प्रभारी सुभाष शास्त्री ने कहा कि पुलिस मौके पर गई थी। पुलिस चोरी के हर पहलू की जांच में जुट गई है।

Related posts