लगातार जाम से राहगीर परेशान

लोहाघाट। नगर में अक्सर लगने वाले जाम के कारण अब राहगीरों के लिए भी मुश्किलें होने लगी हैं। पहले जाम मुख्य स्टेशन बाजार में लगा करता था, लेकिन अब इसका दायरा काफी बढ़ चुका है। गैस एजेंसी से लेकर पंचेश्वर तिराहे तक हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क में आडे़-तिरछे वाहनों के कारण पैदा होने वाली समस्या को रोकने में पुलिस भी नाकाम हो रही है। मुख्य राजमार्ग में जाम के कारण अक्सर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। थानाध्यक्ष अशोक कुमार का कहना है कि यातायात को सुचारु करने के लिए यातायात पुलिस को व्यवस्था ठीक करने को कहा गया है। सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts