
धर्मशाला। लखनऊ में आयोजित नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव में धर्मशाला कॉलेज के विद्यार्थी राकेश भारद्वाज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। धर्मशाला महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष के छात्र राकेश भारद्वाज ने रंगोली प्रतियोगिता में 24 विवि के छात्रों में सबसे सुंदर रंगोली बनाकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। वहीं, प्रतियोगिता के समापन पर राकेश भारद्वाज को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। बुधवार को महाविद्यालय में राकेश का भव्य स्वागत किया गया और कॉलेज प्राचार्य प्रो. आरपी चोपड़ा ने राकेश को इनाम देकर सम्मानित किया। प्रो. आरपी चोपड़ा ने राकेश के अभिभावकों और प्राध्यापकों प्रो. शर्मिला और प्रो. जितेंद्र कुमार को बधाई दी है।
