
लोहाघाट। जीआईसी में आयोजित ब्लाक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, क्विज और संगोष्ठी में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य उप विषय में आयोजित प्रतियोगिता में रौंसाल के कैलाश सौन ने पहला और सुंई की शैलजा चतुर्वेदी ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य पीसी जोशी की अध्यक्षता और श्याम दत्त चौबे के संचालन में प्रतिभागियों ने सोलर से ऊर्जा संरक्षण, आधुनिक कृषि यंत्रों, कृषि बीजों से उपज बढ़ाने, पानी के पोषक तथा चौड़ी पत्ती वाले पौधों के रोपण से पर्यावरण को सुरक्षित रखने आदि विषयों पर मॉडल प्रदर्शित किए। ब्लाक समन्वयक एसके मिश्रा ने परिणामों की घोषणा की।
पर्यावरण में जीजीआईसी की सिमरन धौनी, पुलहिंडोला के प्रेम कुमार, ऊर्जा में मयंक ओली, मुकेश भट्ट, कृषि में प्रकाश ढेक, सोनिया गोस्वामी, संसाधनों में रुचि बिष्ट, काजल सार्की क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे। विज्ञान संगोष्ठी में सुशील चंद्र भटट, बीसी भट्ट, रोहित मुरारी और विज्ञान क्विज में गौरव फर्त्याल, विभा मुरारी, प्रकाश चंद्र क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान में रहे। इस मौके पर गौरीशंकर जोशी, दीना नाथ, सविता निशाद, ईश्वर यादव, योगेश गंगवार, चंद्रा पांडेय, हेमलता मेहरा, दीपा तिवारी, सीपी सिंह, हरीश पंगरिया, मंजू अधिकारी, लता गहतोड़ी, कुसुम अधिकारी, एके कौशल ने सहयोग किया।
