
रामपुर बुशहर। भाजपा महिला मोर्चा रामपुर की कार्यकारिणी में विस्तार कर लिया गया है। मोर्चा अध्यक्ष आशा देवी ने रविवार को अपनी टीम की घोषणा की। कार्यकारिणी में कुंगलबाल्टी पंचायत प्रधान रोमा चौहान, बीडीसी सदस्य जघोरी मीरा देवी तथा अनु पौंड को उपाध्यक्ष और चंडी ब्रांडा पंचायत की प्रधान कृष्णा देवी को महामंत्री पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसके अलावा बीडीसी सदस्य रीता जोशी, लबाना सदाना प्रधान राजकुमारी, मशनू से इंदु हास्टा, गाहण से टीरा मेहता और रंगोरी की कांता देवी को सचिव और भड़ावली की हिमा देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि, शशि कला, गिरजा चौहान, कुमसू की कृष्णा देवी, तकलेच से स्यामी देवी, काशापाट से रेखा देवी, ननखड़ी से संदीपा चौहान, रडोली से मांगी देवी, कुखी से विमला देवी, घाट से रुकमणी, लालसा से लीलावती, झाकड़ी से सोनू देवी, ज्यूरी से संतकली और मुनिश से दुर्गा देवी को कार्यकारिणी में बतौर सदस्य शामिल किया गया है। बीडीसी सदस्य ऊषा मेहता, ऊषा चौहान, सरपारा पंचायत प्रधान वीना परमार, बगलती पंचायत प्रधान दमयंती शर्मा, कांता विमल, क्याव पंचायत प्रधान बन्ना देवी और गोपालपुर पंचायत की प्रधान अनीता देवी को कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्यों के तौर पर शामिल किया गया है। महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा देवी ने बताया कि संगठन में संतुलन बनाने का पूरा प्रयास किया गया है। उन्होंने महिला पदाधिकारियों और सदस्यों को संगठन की मजबूती के लिए मिलकर काम करने की नसीहत दी है। उन्होंने बताया कि पांच जून को महिला मोर्चा की बैठक रखी गई है। इसमें मंडी लोकसभा उपचुनाव के बारे में चर्चा की जाएगी।
