
बागेश्वर। एक सूत्रीय मांग को लेकर यहां पीआरडी जवानों का क्रमिक अनशन आज भी जारी रहा। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने युवा कल्याण अधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विकास भवन सभागार में हरीश चंद्र, पूरन चंद्र, कैलाश मर्तोलिया और आनंद खेतवाल क्रमिक अनशन पर बैठे। यहां हुई सभा में वक्ताओें ने कहा कि युवा कल्याण अधिकारी मनमानी पर उतर आए हैं। वह विभागों में ट्रेंड पीआडी के बजाए नए लोगों को भर्ती कर रहे हैं। जबकि वह लंबे समय से पीआरडी में रहकर देश सेवा कर रहे हैं। अधिकारी के मनमानी के कारण उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर मनोज कुमार, दीपक जोशी, कैलाश पूरन चंद्र आदि मौजूद थे। इधर युवा कल्याण अधिकारी ने जवानों के आरोपों को निराधार बताया।
