
पिथौरागढ़। जिला सेवायोजन कार्यालय में चले दो दिनी रोजगार मेले में रिलाइंस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने 13 लोगों का चयन सेल्स मैनेजर पद के लिए किया, जबकि 20 अभ्यर्थी वित्तीय सलाहकार पद के लिए चुने गए हैं। जिला सेवा योजन अधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी ने बताया कि इस से पूर्व आशीर्वाद योजना के तहत 42 अभ्यर्थियों को अशोका लीलेंड कंपनी ने चार वर्षीय निशुल्क ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चरिंग डिप्लोमा के लिए चयनित किया था। जिन्हें 6500 रुपया बतौर स्टाइ फंड के साथ ही अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। जिसमें प्रतिवर्ष दो हजार रुपये की वृद्धि शामिल है। उन्होंने बताया कि मार्च माह में तीन बेरोजगारों का बजाज एलाइंस ने सेल्स मैनेजर पद के लिए चुना था। बताया कि अब तक जिले के 590 अभ्यर्थियों का रोजगार सह कौशल विकास भत्ता अनुमन्य किया जा चुका है।
