रोजगार की मांग पर धरना दिया

चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि बादशाहीथौल में रोजगार देने की मांग पर दिखोलगावं, सौंदकोटी के ग्रामीणों ने मंगलवार को विवि में धरना दिया। दिखोलगांव, सौंदकोटी के ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने विवि के लिए अपनी भूमि दान दी है। भूमि दान देने के वक्त समझौता हुआ था कि तृतीय, चतुर्थ श्रेणी के पदों पर होने वाली नियुक्तियों में दोनों गांव के लोगों को वरीयता दी जाएंगी। लेकिन विवि में पूर्व में आउट सोर्सिंग से हुई नियुक्तियों में गांव के लोगों को वरीयता नहीं दी गई। धरने पर ठाकुर बलवंत सिंह रावत, महावीर रावत, उत्तम नेगी, धर्म सिंह रावत, रघुवीर रावत, पंचवीर सिंह नेगी, सतेंद्र नेगी बैठे रहे।

Related posts