
उत्तरकाशी। राजकीय बालिका इंटर कालेज और कीर्ति इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने नगर में जन जागरूकता रैली निकाली। नारे लिखकर बैनर तख्तियों के माध्यम से उन्होंने लोगों को रक्तदान का संदेश दिया। रेडक्रास भवन से शुरू होकर हनुमान चौक, मुख्य बाजार, बस अड्डा, भटवाड़ी रोड होते हुए रैली जिला अस्पताल में संपन्न हुई। इस दौरान शिक्षकों और चिकित्सकों ने बच्चों को रक्तदान के महत्व के बारे में बताया। छात्र-छात्राओं ने लोगों से एक अक्तूबर रक्तदान दिवस पर अधिकाधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की।
