रेस्टोरेंट में बेच रहा था शराब, मालिक को पकड़ा

हल्द्वानी। एक शिकायत के बाद शुक्रवार रात पुलिस ने कालाढूंगी रोड स्थित विजय भोजनालय में छापा मारा। छापेमारी के दौरान वहां से देशी शराब बरामद की गई। जिस पर पुलिस ने भोजनालय के मालिक रमेश पांडे को पकड़ लिया। उसके खिलाफ कार्रवाई की गई।
सटोरिया पकड़ा
बनभूलपुरा पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले इंद्रानगर निवासी सलीम वारसी को 2100 रुपये और सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से इस वजह से बच रहा था कि उसको राजनैतिक संरक्षण प्राप्त था।

Related posts