रेलवे किनारे से हटेगा अतिक्रमण

सुल्तानपुर पट्टी। रेलवे लाइन किनारे खोखा हटाने के आदेश से लोगों में खलबली मच गई। रेलवे अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को मौकेे का निरीक्षण कर एक सप्ताह के भीतर खोखे हटाने के निर्देश दिए हैं।
बृहस्पतिवार सुबह रेलवे के सीनियर सेक्सन इंजीनियर ओपी श्रीवास्तव ने आरपीएफ जवानों के साथ रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित लोगों को एक सप्ताह के भीतर खोखे हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने नगर पंचायत कार्यालय में संभ्रात लोगों से बातचीत की। यहां गांव घोसीपुरा के प्रधान रियासत अली ने गेट बंद न करने की मांग की। जिस पर रेलवे अधिकारियों ने रेलवे गेट को बंद न करने की बात कही। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष जुम्मा भारती भी मौजूद रहे।

Related posts